जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ़्तारी के बाद जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो उन्होंने फ़रमाया कि वो तो आयोजको और ए बी वी पी के बीच हो रहे झगडे को रोकने के लिए गए थे तब दिल्ली पुलिस ने वीडियो फुटेज दिखाए जिसमे कन्हैया कुमार नारे लगाते और भाषण देते हुए दिख रहे थे कि आप इस तरह की आज़ादी देश में चाहते है और उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दे दिया, जिस तरह की नारेबाजी हमारे देश के खिलाफ की गयी क्या उसे सहन करना चाहिए ? जी नही और ये कोई पहली बार नही हो रहा था जेएनयू केम्पस में ऐसे देश विरोधी आयोजन बोलने की आज़ादी के नाम पर वर्षो से होते रहे है, हाँ ये अलग बात है कि इन देशद्रोहियो के खिलाफ इतने व्यापक स्तर पर कार्यवाही पहली बार प्रारम्भ हुयी है, अब तो सुना है कि लेफ्ट सांसद डी राजा की बेटी भी इस भड़काऊ आयोजन का हिस्सा थी चलो देर आयद दुरुस्त आयद ,अब आया है ऊंट पहाड़ के नीचे, आगे आगे देखिये होता है क्या ?
No comments:
Post a Comment