Thursday, 9 June 2016

 कल मेरे कुछ मित्रो ने फेसबुक पर लिखा कि नरेंद्र मोदी ही नहीं मनमोहन सिंह और अन्य प्रधानमंत्रियों को भी स्टैंडिंग ओवेशन दिए और तालिया  बजाई गई है, बिलकुल सही बात है पर अंतर देखने के लिए मैंने नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह दोनों के यूएस कांग्रेस में भाषण देखे , मनमोहन सिंह को भाषण शुरू होने और खत्म होने के बाद स्टैंडिंग ओवेशन मिला और भाषण के दौरान १० या ११ बार ताली बजी , मनमोहन सिंह ने पूरा भाषण कागजो में से पढ़ा और पूरे सदन में सीनेटर कागजो में लिखे भाषण को पढ़ते रहे एक और दिलचस्प दृश्य भी था बराक ओबामा सीनेटर के रूप में वहां मौजूद थे , जबकि नरेंद्र मोदी को नौ बार स्टैंडिंग ओवेशन मिले और ६६ बार तालिया बजी और सीनेटर पूरे समय मोदी का भाषण सुनते रहे और उनका ध्यान हाथ में थमे कागजो पर नहीं था और भाषण खत्म होने के बाद सीनेटर्स में मोदीजी से ऑटोग्राफ लेने की और हाथ मिलाने की होड़ मची थी, एक और बड़ी बात जो मोदीजी के भाषण में थी वो था आतंकवाद पर पूरे विश्व को स्पष्ट सन्देश और भारत के बढ़ते हुए प्रभाव को प्रभावशाली ढंग से रखना और अमेरिकन्स को यह बताना कि भारत अमेरिका पार्टनरशिप से अकेले भारत को फायदा नहीं है अमेरिका को भी उतना ही फायदा है ,ये था अंतर दो प्रधानमंत्रियों के भाषण और उसके प्रभाव में  

No comments:

Post a Comment