कल न्यूज़ चैनल्स पर हरियाणा में आरक्षण के लिए जाटो द्वारा किये जा रहे आंदोलन के दौरान की वीडियो फुटेज दिखाई गई जिन्हे देख कर मेरे रोंगटे खड़े हो गए , वीडियो फुटेज में आंदोलनकारी जाट ट्रेक्टर ट्रॉली में साजो सामान के साथ आते हुए दिखाई देते है वो केंद्र सरकार में मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर पर किसी केमिकल का स्प्रे करते है और उनके मकान में योजनाबद्ध तरीके से आग लगाते हुए दिखाई दे रहे है, इतना ही नहीं आग लगाने के बाद वो मिठाई बांटते और खाते हुये ( मिठाई साथ में लेकर आये थे ) दिख रहे है और हंस रहे है , कुछ ही देर में वहां रखी कार में विस्फोट होता है और घर के भीतर से महिलाएं और बच्चे भागते हुये दिखाई दे रहे है और उनके पीछे भीड़ पीछा करती हुयी दिख रही है और वो लोग कैसे भी जान बचा कर भाग जाते है (अगर कार में विस्फोट नहीं होता तो ये जाट उन्हें जलते हुये घर से बाहर नहीं निकलने देते ). इतना ही नहीं घर के भीतर से पुलिस को ३० बार फोन लगाया गया पर वह नहीं आई। सच में कल का वीडियो फुटेज देखने के बाद हरियाणा के जाटो के लिए मन में जो बचा खुचा सम्मान था वह भी नहीं बचा, क्या हम अपनी मांगे मनवाने के लिए हैवानियत की हद उतर कर दरिंदे बन सकते है इन जाटो को देखकर तो यही लगा कि ये आरक्षण की मांग मनवाने के लिए हैवान ही बन गए थे. अपनी मांगे मनवाने की आड़ में इतने घिनौने और हैवान मत बनो कि लोग आपकी जाति सुनकर ही घृणा करने लगा. शर्मनाक
No comments:
Post a Comment